AePDS Bihar 2026 – राशन कार्ड विवरण देखें (epos bihar gov in)

AePDS Bihar – आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल हैं. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के निवासियों को राशनकार्ड से संबंधित सभी सेवाएँ एवं सुविधाओं को ऑनलाइन प्रदान करना हैं. इस पोर्टल के द्वारा बिहार के नागरिक अपने घर बैठे ही अपनी राशन से संबंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन देख सकते हैं. जैसे – राशन कार्ड डिटेल, राशन कार्ड ट्रांसफर, एफपीएस स्टेटस, स्टॉक रजिस्टर, आवंटन विवरण, लाभार्थी का सत्यापन, डिस्ट्रीब्यूशन स्टेटस, विस्तृत लेनदेन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना.

AePDS Bihar Portal क्या हैं?

AePDS (Aadhar Enabled Public Distribution System) बिहार राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी किया गया एक वेब पोर्टल हैं. इस पोर्टल पर राशनकार्ड से संबंधित सभी विवरण उपलब्ध हैं. AePDS Bihar Portal के माध्यम से आप घर बैठे ही अपने राशनकार्ड से संबंधित सभी विवरण Status, Ration Card, Sale Register, Stock, Allotment, Challan, Date Wise Transaction etc. को ऑनलाइन देख सकते हैं.

इस AePDS (आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के द्वारा पोर्टेबिलिटी सिस्टम को आसानी से लागू किया जा सकता हैं. यानी आप इस सिस्टम से अपने जिले के किसी भी मनपसन्द सरकारी राशन दुकान से राशन ले सकते हैं.

Epos Bihar क्या हैं?

Epos एक मशीन (Device) हैं. जिसे राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए इस मशीन को बिहार राज्य के सभी सरकारी राशन वितरण केंद्र पर लगाया गया हैं. इससे डीलर और लाभुक को बहुत सी सुविधाओं का लाभ मिल रहा हैं.

अब ईपीओएस मशीन के माध्यम से राशन का वितरण होता हैं. इस मशीन से कार्डधारक का अंगूठा का मिलान करके ही राशन दिया जाता हैं. इस आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ईपीओएस मशीन का उपयोग राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया गया हैं.

राशन दुकान से राशन लेने के लिए कार्डधारक को ईपीओएस मशीन से अपने आधार कार्ड को लिंक करना पड़ता हैं. फिर EPOS Machine पर अपने अंगूठे को लगाकर राशन ले सकते हैं. जैसे ही राशन की आपूर्ति मशीन द्वारा होती हैं. इसकी सुचना मुख्यालय को चली जाती हैं.

epos bihar gov in पर उपलब्ध सुविधाएँ

  • राशन कार्ड डिटेल (Ration Card Details)
  • राशन कार्ड ट्रांसफर (Ration Card Transfer)
  • एफपीएस स्टेटस (FPS Status)
  • स्टॉक रजिस्टर (Stock Register)
  • आवंटन विवरण (Allotment Details)
  • लाभार्थी का सत्यापन (Member’s Verification)
  • डिस्ट्रीब्यूशन स्टेटस (Distribution status)
  • विस्तृत लेनदेन (Detail Transaction)
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)

राशनकार्ड विवरण कैसे चेक करें?

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन राशन कार्ड विवरण (RC Details) को कैसे चेक करते हैं. उसकी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.

  • राशनकार्ड विवरण चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट epos.bihar.gov.in को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “RC Details” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.

Aepds Bihar

  • अब यहाँ पर आप जिस महीने का Ration Card Details देखना चाहते हैं. उस महीनें और वर्ष को सेलेक्ट करें.

Epos Bihar

  • RC No वाले बॉक्स में अपने राशनकार्ड नम्बर को दर्ज करके “Submit” बटन को क्लिक करें. राशनकार्ड का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

स्टॉक रजिस्टर (Stock Register) विवरण कैसे चेक करें?

  • स्टॉक रजिस्टर (Stock Register) विवरण चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट epos.bihar.gov.in को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “Stock Register” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब यहाँ पर आप जिस महीने का Stock Register देखना चाहते हैं. उस महीनें और वर्ष को सेलेक्ट करें.
  • वाले बॉक्स में अपने राशनकार्ड वितरण केंद्र का FPS नम्बर को दर्ज करके “Submit” बटन को क्लिक करें.
  • अब आपके सामने राशनकार्ड वितरण केंद्र पर उपलब्ध सभी राशन का विवरण दिखाई देता हैं.

राशन कार्ड वितरण केंद्र का FPS नंबर कैसे पता करें?

  • राशन कार्ड वितरण केंद्र का FPS नंबर पता करने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट (यूआरएल) को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर मेनू बार में “FPS” का आप्शन दिखाई देगा. FPS को सेलेक्ट करके उसमे से “Stock Details” के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब यहाँ पर आप जिस महीने का Stock Details देखना चाहते हैं. उस महीनें और वर्ष को सेलेक्ट करके अपने जिले का चुनाव करें.
  • जिले का चुनाव करते ही आपने सामने उस जिले के सभी FPS की लिस्ट नाम और नम्बर के साथ ओपन हो जाती हैं. आप वितरण केंद्र का FPS नंबर यहाँ से पता कर सकते हैं.
  • आप जिस वितरण केंद्र का Stock Details देखना चाहते हैं. उसे सेलेक्ट करके FPS का सभी विवरण देख सकते हैं.

PMGKAY डिटेल कैसे चेक करें?

  • PMGKAY डिटेल चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट epos.bihar.gov.in को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “PMGKAY” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब यहाँ पर आप जिस महीने का PMGKAY Details देखना चाहते हैं. उस महीनें और वर्ष को सेलेक्ट करके “Submit” बटन को क्लिक करें.
  • अब आपके सामने बिहार राज्य के सभी जिले का PMGKAY Details ओपन हो जाता हैं.
  • आप जिस जिले का PMGKAY Details देखना चाहते हैं. उस जिले के नाम को सेलेक्ट करके PMGKAY Details रिपोर्ट को देख सकते हैं.

विस्तृत लेनदेन (Detail Transaction) को ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • विस्तृत लेनदेन (Detail Transaction) को ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://epos.bihar.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “Detailed Transaction” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब आपको वह तारीख (Date) सेलेक्ट करना हैं. जिस तारीख का आप Transaction विवरण देखना चाहते हैं.
  • आपके सामने बिहार के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देती हैं. आप जिस जिले के विवरण को देखना चाहते हैं. उस जिले को सेलेक्ट करें.
  • अब आपने जो जिला सेलेक्ट किया हैं. उस जिले में आने वाले सभी अंचल (ब्लॉक) की लिस्ट दिखाई देती हैं. यहाँ पर अपने अंचल का चुनाव करके उसे सेलेक्ट करें.
  • जिस अंचल का आपने चुनाव किया हैं. उस अंचल के सभी डीलर का विवरण उनके FPS नम्बर के साथ दिखाई देता हैं.
  • अब अपने डीलर के FPS नम्बर पर क्लिक करें.
  • विस्तृत लेनदेन का विवरण आपके सामने ओपन हो जाता हैं. आप अपने RC No को लिस्ट में से ढूंढकर सभी विवरण को चेक कर सकते हैं.

AePDS Bihar Helpline

Email- sfcpgrms@gmail.in
Toll-free number: 1800-3456-194
Helpline number: 1967

AePDS Bihar (FAQ)

AePDS पोर्टेबिलिटी सिस्टम क्या हैं?

आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पोर्टेबिलिटी सिस्टम के द्वारा अपने जिले के किसी भी मनपसन्द सरकारी राशन दुकान से राशन ले सकते हैं.

AePDS Bihar की ऑफिसियल पोर्टल का यूआरएल एड्रेस क्या हैं?

आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (AePDS) बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया पोर्टल का यूआरएल एड्रेस https://epos.bihar.gov.in हैं.

Leave a Comment