Ration Card Rajasthan List 2026 | राजस्थान नई राशन कार्ड लिस्ट देखें

Ration Card Rajasthan 2026 – राजस्थान राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राशनकार्ड 2026 की नई लिस्ट को online उपलब्ध करा दिया हैं. आप अपने घर बैठे ही ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन राशनकार्ड लिस्ट में अपने राशनकार्ड को चेक कर सकते हैं.

राशनकार्ड राजस्थान क्या हैं?

राशनकार्ड निर्धन गरीब और मध्यम परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करता हैं. राशनकार्ड को एक सरकारी कानूनी दस्तावेज़ के रूप में भी जाना जाता हैं. राशनकार्ड के माध्यम से राजस्थान सरकार अपने राज्य के नागरिकों को कम और सस्ते मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती हैं.

राजस्थान राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी राशन की दुकानों से राशन सामग्री लेने के लिए राजस्थान राज्य के नागरिकों के पास राज्य का राशनकार्ड होना चाहिए.

राशनकार्ड किसी परिवार के उसके आकार पर आधारित होता हैं. परिवार के मुखिया के नाम से राशनकार्ड जारी किया जाता हैं. बाकी परिवार के सदस्यों के नाम को राशनकार्ड में यूनिट के रूप में जोड़ा जाता हैं. क्योंकि परिवार में कितने सदस्य हैं उसी के आधार पर राशन का लाभ मिलता हैं.

राजस्थान राशनकार्ड के प्रकार

राजस्थान राज्य में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी किए जाने वाले राशनकार्ड के प्रकार हैं.

  • एपीएल राशनकार्ड (APL – Above Poverty Line)
  • बीपीएल राशनकार्ड (BPL – Below Poverty Line)
  • अन्त्योदय राशनकार्ड (AAY- Antyodaya Anna Yojana)
  • अन्नपूर्णा राशनकार्ड (Annapurna Scheme)

Ration Card Rajasthan List Online Check

  • राजस्थान के नई राशनकार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल पोर्टल https://food.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा.
  •  “महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें” सेक्शन में “राशन कार्ड” का विकल्प दिखाई देगा उसे सेलेक्ट करें. फिर “जिले वार राशनकार्ड विवरण” को चुने.

Ration Card Rajasthan

  • अब आपको तीन आप्शन All, Urban, और Rural का आप्शन दिखाई देगा. आप इनमे से अपने अनुसार सेलेक्ट करके अपने जिला के नाम का चुनाव करें.

Ration Card Rajasthan List

  • आपने जिस जिले का चुनाव किया हैं अब उस जिले के सभी ब्लॉक का नाम दिखाई देता हैं. आपन अपने ब्लॉक के नाम को सेलेक्ट करें.
  • अब आपने जिस ब्लॉक को चुना था उस ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत के नाम की लिस्ट दिखाई देती हैं. यहाँ पर आप पाने ग्राम पंचायत के नाम को सेलेक्ट करें.
  • जब आप अपने ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करते हैं. तब आपके ग्राम पंचायत में आने वाली सभी गांव की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. यहाँ आप अपने गांव के नाम को सेलेक्ट करें.
  • अब आपके गांव में जितने भी सरकारी राशन की दुकान हैं. उसकी लिस्ट ओपन हो जाती हैं. आप अपने राशन दुकान को सेलेक्ट करें.
  • आप जिस एफपीएस को सेलेक्ट किए हैं. उस एफपीएस सरकारी राशन दुकान के अंतर्गत जितने भी राशनकार्ड हैं. उन सभी राशनकार्ड धारक के नाम की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. अपने नाम को सर्च करके अपने राशनकार्ड नम्बर पर क्लिक करें.
  • राशनकार्ड नम्बर पर क्लिक ही आपके राशनकार्ड का पूरा विवरण दिखाई देता हैं.

राजस्थान राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक करें?

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन राजस्थान राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक कैसे करते हैं? उसकी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.

  • राशन कार्ड आवेदन स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको राजस्थान राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारिक वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको “महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें” सेक्शन में “राशन कार्ड” का आप्शन दिखाई देगा उसे सेलेक्ट करके उसमे से “Ration Card Application Status” पर क्लिक करें.
  • अब आपको दो विकल्प Ration Card Number और Form Number दिखाई देगा. आप इनमे से अपने अनुसार सेलेक्ट करके उस नम्बर को दर्ज करके “Check Status” बटन को क्लिक करें.
  • आवेदन की वर्तमान में स्थति क्या हैं. “Check Status” बटन को Click करते ही विवरण प्रदर्शित होता हैं.

Leave a Comment