AePDS Haryana 2026 – हरियाणा राशन कार्ड विवरण देखें (epos.haryanafood.gov.in)

AePDS Haryana – आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Aadhar Enabled Public Distribution System) हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल हैं. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य के निवासियों को राशनकार्ड से संबंधित सभी सेवाएँ एवं सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करना हैं. जिससे इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के नागरिक अपने घर बैठे ही अपनी राशनकार्ड से संबंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन देख सके. जैसे – राशन कार्ड डिटेल, स्टॉक रजिस्टर, आवंटन विवरण, लाभार्थी का सत्यापन, डिस्ट्रीब्यूशन स्टेटस, विस्तृत लेनदेन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, राशन कार्ड ट्रांसफर, एफपीएस स्टेटस.

AePDS Haryana Portal क्या हैं?

हरियाणा राज्य सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा जारी किया गया एक वेब पोर्टल हैं. इस पोर्टल पर हरियाणा राज्य के राशनकार्ड से संबंधित सभी विवरण उपलब्ध हैं. AePDS Haryana Portal के माध्यम से आप घर बैठे ही अपने राशनकार्ड से संबंधित सभी विवरण Status, Ration Card, Sale Register, Stock, Allotment, Challan, Date Wise Transaction, RC Details etc. को ऑनलाइन देख सकते हैं.

इस AePDS (आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के द्वारा पोर्टेबिलिटी सिस्टम को आसानी से लागू किया जा सकता हैं. यानी आप इस सिस्टम से अपने जिले के किसी भी मनपसन्द सरकारी राशन दुकान से राशन ले सकते हैं.

Epos Haryana क्या हैं?

Epos (Electronic Point of Sale) एक मशीन हैं. जिसे हरियाणा राज्य में राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए इस मशीन को राज्य के सभी सरकारी राशन वितरण केंद्र पर लगाया गया हैं. इससे डीलर और लाभुक को बहुत सी सुविधाओं का लाभ मिल रहा हैं.

अब ईपीओएस मशीन के माध्यम से राशन का वितरण होता हैं. इस मशीन से कार्डधारक का अंगूठा का मिलान करके ही राशन दिया जाता हैं. इस आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ईपीओएस मशीन का उपयोग राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया गया हैं.

राशन दुकान से राशन लेने के लिए कार्डधारक को ईपीओएस मशीन से अपने आधार कार्ड को लिंक करना पड़ता हैं. फिर EPOS Machine पर अपने अंगूठे को लगाकर राशन ले सकते हैं. जैसे ही राशन की आपूर्ति मशीन द्वारा होती हैं. इसकी सुचना मुख्यालय को चली जाती हैं.

epos.haryanafood.gov.in पर उपलब्ध सुविधाएँ

  • राशन कार्ड डिटेल (Ration Card Details)
  • राशन कार्ड ट्रांसफर (Ration Card Transfer)
  • एफपीएस स्टेटस (FPS Status)
  • स्टॉक रजिस्टर (Stock Register)
  • आवंटन विवरण (Allotment Details)
  • लाभार्थी का सत्यापन (Member’s Verification)
  • डिस्ट्रीब्यूशन स्टेटस (Distribution status)
  • विस्तृत लेनदेन (Detail Transaction)
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)

हरियाणा राशनकार्ड विवरण (RC Details) चेक करें

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा सरकार के अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन राशन कार्ड विवरण (RC Details) को कैसे चेक करते हैं. उसकी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.

  • हरियाणा राशनकार्ड विवरण चेक लिए आधिकारिक पोर्टल  http://epos.haryanafood.gov.in/ पर जाएँ.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “Beneficiary Details ” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.

AePDS Haryana

  • महीने और वर्ष सेलेक्ट करके  अपने राशनकार्ड नम्बर को दर्ज करके “Submit” बटन को क्लिक करें. राशनकार्ड का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

FPS Status ऑनलाइन चेक कैसे करें

  • FPS Status चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट http://epos.haryanafood.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “FPS Status” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब यहाँ पर आपको अपना FPS Id को दर्ज करके submit बटन पर क्लिक करना हैं. आपके सामने FPS Status का विवरण ओपन हो जाता हैं.

Detailed Transactions को ऑनलाइन चेक करें?

  • Detailed Transactions चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट http://epos.haryanafood.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “Detailed Transactions” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब आपको वह तारीख (Date) सेलेक्ट करना हैं. जिस तारीख का आप Transaction विवरण देखना चाहते हैं.
  • आपके सामने हरियाणा राज्य के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देती हैं. आप जिस जिले के विवरण को देखना चाहते हैं. उस जिले को सेलेक्ट करें.
  • अब आपने जो जिला सेलेक्ट किया हैं. उस जिले में आने वाले सभी तहसील की लिस्ट दिखाई देती हैं. यहाँ पर अपने तहसील का चुनाव करके उसे सेलेक्ट करें.
  • जिस तहसील का आपने चुनाव किया हैं. उस तहसील के सभी डीलर का विवरण उनके FPS नम्बर के साथ दिखाई देता हैं.
  • अब अपने डीलर के FPS नम्बर पर क्लिक करें.
  • विस्तृत लेनदेन का विवरण आपके सामने ओपन हो जाता हैं. आप अपने RC No को लिस्ट में से ढूंढकर सभी विवरण को चेक कर सकते हैं.

स्टॉक रजिस्टर विवरण कैसे चेक करें?

  • स्टॉक रजिस्टर विवरण चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट http://epos.haryanafood.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “Stock Register” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब यहाँ पर आप जिस महीने का Stock Register देखना चाहते हैं. उस महीनें और वर्ष को सेलेक्ट करें.
  • FPS वाले बॉक्स में अपने राशनकार्ड वितरण केंद्र का FPS नम्बर को दर्ज करके “Submit” बटन को क्लिक करें.
  • अब आपके सामने राशनकार्ड वितरण केंद्र पर उपलब्ध सभी राशन का विवरण दिखाई देता हैं.

Leave a Comment