Bihar Ration Card List 2026 | बिहार राशन कार्ड लिस्ट

Bihar Ration Card – यह कार्ड निर्धन गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करता हैं. राशनकार्ड को एक सरकारी कानूनी दस्तावेज़ के रूप में जाना जाता हैं. राशनकार्ड के माध्यम से बिहार सरकार अपने राज्य के नागरिकों को कम और सस्ते मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती हैं.

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बिहार के द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने के लिए बिहार राज्य के नागरिकों के पास राज्य का राशनकार्ड होना चाहिए. और बिहार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पात्रता सूची में पंजीकृत होना चाहिए.

Bihar Ration Card क्या हैं?

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बिहार सरकार अपने राज्यों के नागरिकों को सस्ते दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती हैं. जिसके लिए राज्यों के नागरिकों के पास राशनकार्ड होना अनिवार्य हैं. यह राशनकार्ड किसी परिवार के उसके आकार पर आधारित होता हैं. परिवार के मुखिया के नाम पर राशनकार्ड जारी किया जाता हैं. परिवार में सदस्यों को राशनकार्ड में यूनिट रूप में जोड़ा जाता हैं. क्योंकि परिवार में सदस्य के आधार पर राशन का लाभ मिलता हैं.

बिहार राशनकार्ड के प्रकार

बिहार राज्य में बिहार राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी किए जाने वाले राशनकार्ड के प्रकार हैं.

  • एपीएल राशनकार्ड (APL – Above Poverty Line)
  • बीपीएल राशनकार्ड (BPL – Below Poverty Line)
  • अन्त्योदय राशनकार्ड (AAY- Antyodaya Anna Yojana)
  • अन्नपूर्णा राशनकार्ड (Annapurna Scheme)

Bihar Ration Card List Online Check

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बिहार सरकार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बिहार राशनकार्ड लिस्ट चेक कैसे करते हैं? उसकी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.

  • बिहार राशनकार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको मेनू सेक्शन में “RCMS Report” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.

Bihar Ration Card

  • अपने जिला का चुनाव करके “Show” बटन क्लिक करें.
  • अब आपको Rural और Urban दो विकल्प दिखाई देता हैं. आप जिस क्षेत्र का राशनकार्ड लिस्ट देखना चाहते हैं. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब आपके सामने आपने जिस जिले को सेलेक्ट किया था. आपको उस जिले के सभी प्रखंड का नाम दिखाई देता हैं. आप अपने प्रखंड के नाम को सेलेक्ट करें.
  • अब आपको आपने जो प्रखंड सेलेक्ट किया था उस प्रखंड में आने वाले सभी पंचायत का नाम दिखाई देता हैं. आप अपने पंचायत के नाम को सेलेक्ट करें.
  • पंचायत का चुनाव करते ही पंचायत में आने वाले सभी गांव की लिस्ट दिखाई देती हैं. आप अपने गांव के नाम को सेलेक्ट करें.
  • अब आपके गांव के सभी राशनकार्ड धारकों की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. जिसमे राशनकार्ड से संबंधित विवरण दिया रहता हैं.

बिहार राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक करें?

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बिहार सरकार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक कैसे करते हैं? उसकी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.

  • बिहार राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://rcms.bihar.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको मेनू बार सेक्शन में “Application Status” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • आपके सामने अब एक फॉर्म ओपन होता हैं. यहाँ पर आपको अपने आवेदन से संबंधित जानकारी को दर्ज करना हैं. जिला का नाम, अनुमंडल का नाम और RTPS संख्या में आपको जो ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन संख्या मिला हैं. उसे दर्ज करके “Show” बटन को क्लिक करें.
  • “Show” बटन को क्लिक करते ही आपके सामने आपने जो राशनकार्ड के लिए आवेदन किया था. उस आवेदन की वर्तमान में स्थति क्या हैं. यह दिखाई देता हैं.

Leave a Comment