राजस्थान सरकार के SSO Portal के उपयोग के लिए SSO ID की जरुरत पड़ती हैं. जिसके लिए राजस्थान सरकार ने Single Sign On (SSO) ID की सुविधा प्रदान की हैं. आप एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके SSO ID प्राप्त कर सकते हैं. इस एक एसएसओ आईडी के की मदद से राजस्थान सरकार के सभी सरकारी सेवाओं और योजनओं तक आप ऑनलाइन पंहुच सकते हैं.
यदि आपको अपना SSO ID याद नहीं आ रहा हैं. उसे आप भूल गए हैं. और अपने एसएसओ आईडी को फिर से प्राप्त करना चाहते हैं. तो डरने की कोई बात नहीं हैं. आप खुद से अपनी Forgot SSO ID Recover Online कर सकते हैं. इस पोस्ट में एसएसओ आईडी को ऑनलाइन कैसे रिकवर करते हैं. उसकी पूरी प्रक्रिया यहाँ पर दी गई हैं.

Citizen – SSO ID Recover
स्टेप 1 – SSO ID Recover करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएँ.
स्टेप 2 – वेबसाइट के होम पेज पर “I Forgot my Digital Identity (SSOID)” के विकल्प पर क्लिक करें.

स्टेप 3 – आपके सामने Citizen, Udhyog और Govt. Employee का विकल्प दिखाई देता हैं. आप Citizen को सेलेक्ट करें.
स्टेप 4 – अब आपके सामने SSO ID Recover करने के लिए निम्नलिखित विकल्प दिखाई देते हैं. इन सभी का उपयोग करके आप अपना एसएसओ आईडी पता कर सकते हैं.
- Jan Aadhar
- Bhamashah
- Aadhar
स्टेप 5 – यहाँ पर मैंने Jan Aadhar के विकल्प को सेलेक्ट किया हैं.
स्टेप 6 – अब आपना Jan Aadhar ID को दर्ज करके Next बटन पर क्लिक करें. आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करके सत्यापित करें.
स्टेप 7 – आपका SSO ID दिखाई देता हैं. और इसे सिस्टम द्वारा मैसेज के जरिए आपके मोबाइल और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाता हैं.
Udhyog – SSO ID Recover
स्टेप 1 – SSO ID Recover करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल sso.rajasthan.gov.in को ओपन करें.
स्टेप 2 – वेबसाइट के होम पेज पर “I Forgot my Digital Identity (SSOID)” के विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 3 – आपके सामने Citizen, Udhyog और Govt. Employee का विकल्प दिखाई देता हैं. आपको यहाँ पर Udhyog के विकल्प को सेलेक्ट करना हैं.
स्टेप 4 – अब आपके सामने SSO ID Recover करने के लिए निम्नलिखित विकल्प दिखाई देते हैं. इनका उपयोग करके आप अपना एसएसओ आईडी पता कर सकते हैं. आपने रजिस्ट्रेशन करते समय जिस विकल्प का चुनाव किया था उसका चुनाव करें.
स्टेप 5 – यहाँ पर मैंने SAN के विकल्प को सेलेक्ट किया हैं.
स्टेप 6 – अब आपना SAN ID को दर्ज करके Next बटन पर क्लिक करें. आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करके सत्यापित करें.
स्टेप 7 – आपका SSO ID दिखाई देता हैं. और इसे सिस्टम द्वारा मैसेज के जरिए आपके मोबाइल और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाता हैं.
Govt. Employee – SSO ID Recover
स्टेप 1 – SSO ID Recover करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल sso.rajasthan.gov.in को ओपन करें.
स्टेप 2 – वेबसाइट के होम पेज पर “I Forgot my Digital Identity (SSOID)” के विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 3 – आपके सामने Citizen, Udhyog और Govt. Employee का विकल्प दिखाई देता हैं. आपको यहाँ पर Govt. Employee के विकल्प को सेलेक्ट करना हैं.
स्टेप 4 – अब आपके सामने SSO ID Recover करने के लिए “SIPF” विकल्प दिखाई देता हैं. उसे सेलेक्ट करें.
स्टेप 5 – अब आपना SIPF नम्बर और पासवर्ड को दर्ज करके Next बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 6 – आपका SSO ID दिखाई देता हैं. और इसे सिस्टम द्वारा मैसेज के जरिए आपके मोबाइल और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाता हैं.
Mobile SMS के द्वारा SSO ID Recover कैसे करें?
स्टेप 1 – अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स को ओपन करें.
स्टेप 2 – अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से मैसेज में “RJ SSO” लिखकर “9223166166” नम्बर पर सेंड करें.
स्टेप 3 – अब आपके मोबाइल नम्बर पर थोड़ी ही देर में आपका SSO ID प्राप्त हो जाता हैं.
SSO ID Recover (FAQ)
प्रश्न 01 – ऑनलाइन SSO ID Recover के कितना समय लगता हैं?
जब आप अपने SSO ID Recover के लिए ऑनलाइन प्रक्रीया करते हैं. तो इसमें लगने वाला समय आपके OTP/Email Verification पर निर्भर करता हैं.
प्रश्न 02 – यदि एसएसओ आईडी रिकवर नहीं हो रहा हैं. तो क्या करें?
यदि आपके एसएसओ आईडी रिकवर नहीं हो पा रहा हैं. तो आप SSO Rajasthan Portal के टेक्निकल टीम से संपर्क कर सकते हैं.