AePDS Maharashtra 2026 – महाराष्ट्र राशन कार्ड विवरण देखें (mahaepos.gov.in)

AePDS Maharashtra – आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Aadhar Enabled Public Distribution System) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल हैं. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के निवासियों को राशनकार्ड से संबंधित सभी सेवाएँ एवं सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करना हैं. जिससे इस पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र के नागरिक अपने घर बैठे ही अपनी राशनकार्ड से संबंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन देख सके. जैसे – राशन कार्ड डिटेल, स्टॉक रजिस्टर, आवंटन विवरण, लाभार्थी का सत्यापन, डिस्ट्रीब्यूशन स्टेटस, विस्तृत लेनदेन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, राशन कार्ड ट्रांसफर, एफपीएस स्टेटस.

AePDS Maharashtra Portal क्या हैं?

महाराष्ट्र राज्य सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा जारी किया गया एक वेब पोर्टल हैं. इस पोर्टल पर महाराष्ट्र राज्य के राशनकार्ड से संबंधित सभी विवरण उपलब्ध हैं. AePDS Maharashtra Portal के माध्यम से आप घर बैठे ही अपने राशनकार्ड से संबंधित सभी विवरण Status, Ration Card, Sale Register, Stock, Allotment, Challan, Date Wise Transaction, RC Details etc. को ऑनलाइन देख सकते हैं.

इस AePDS (आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के द्वारा पोर्टेबिलिटी सिस्टम को आसानी से लागू किया जा सकता हैं. यानी आप इस सिस्टम से अपने जिले के किसी भी मनपसन्द सरकारी राशन दुकान से राशन ले सकते हैं.

Epos Maharashtra क्या हैं?

Epos (Electronic Point of Sale) एक मशीन हैं. जिसे महाराष्ट्र राज्य में राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए इस मशीन को राज्य के सभी सरकारी राशन वितरण केंद्र पर लगाया गया हैं. इससे डीलर और लाभुक को बहुत सी सुविधाओं का लाभ मिल रहा हैं.

अब ईपीओएस मशीन के माध्यम से राशन का वितरण होता हैं. इस मशीन से कार्डधारक का अंगूठा का मिलान करके ही राशन दिया जाता हैं. इस आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ईपीओएस मशीन का उपयोग राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया गया हैं.

राशन दुकान से राशन लेने के लिए कार्डधारक को ईपीओएस मशीन से अपने आधार कार्ड को लिंक करना पड़ता हैं. फिर EPOS Machine पर अपने अंगूठे को लगाकर राशन ले सकते हैं. जैसे ही राशन की आपूर्ति मशीन द्वारा होती हैं. इसकी सुचना मुख्यालय को चली जाती हैं.

mahaepos.gov.in पर उपलब्ध सुविधाएँ

  • राशन कार्ड डिटेल (Ration Card Details)
  • राशन कार्ड ट्रांसफर (Ration Card Transfer)
  • एफपीएस स्टेटस (FPS Status)
  • स्टॉक रजिस्टर (Stock Register)
  • आवंटन विवरण (Allotment Details)
  • लाभार्थी का सत्यापन (Member’s Verification)
  • डिस्ट्रीब्यूशन स्टेटस (Distribution status)
  • विस्तृत लेनदेन (Detail Transaction)
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)

स्टॉक रजिस्टर विवरण कैसे चेक करें?

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग महाराष्ट्र सरकार के अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन स्टॉक रजिस्टर विवरण (Stock Register)को कैसे चेक करते हैं. उसकी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.

  • स्टॉक रजिस्टर (Stock Register) विवरण चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://mahaepos.gov.in/ को ओपन करें.

AePDS Maharashtra

  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “Stock Register” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब यहाँ पर आप जिस महीने का Stock Register देखना चाहते हैं. उस महीनें और वर्ष को सेलेक्ट करें.
  • FPS वाले बॉक्स में अपने राशनकार्ड वितरण केंद्र का FPS नम्बर को दर्ज करके “Submit” बटन को क्लिक करें.
  • अब आपके सामने राशनकार्ड वितरण केंद्र पर उपलब्ध सभी राशन का विवरण दिखाई देता हैं.

महाराष्ट्र राशनकार्ड विवरण (RC Details) चेक करें

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग महाराष्ट्र सरकार के अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन राशन कार्ड विवरण (RC Details) को कैसे चेक करते हैं. उसकी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.

  • महाराष्ट्र राशनकार्ड विवरण (RC Details) चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://mahaepos.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “RC Details” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब यहाँ पर आप जिस महीने का Ration Card Details देखना चाहते हैं. उस महीनें और वर्ष को सेलेक्ट करें.
  • RC No वाले बॉक्स में अपने राशनकार्ड नम्बर को दर्ज करके “Submit” बटन को क्लिक करें. राशनकार्ड का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

PMGKAY डिटेल कैसे चेक करें?

  • PMGKAY डिटेल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://mahaepos.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “PMGKAY” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब यहाँ पर आप जिस महीने का PMGKAY Details देखना चाहते हैं. उस महीनें और वर्ष को सेलेक्ट करके “Submit” बटन को क्लिक करें.
  • अब आपके सामने मध्य प्रदेश राज्य के सभी जिले का PMGKAY Details ओपन हो जाता हैं.
  • आप जिस जिले का PMGKAY Details देखना चाहते हैं. उस जिले के नाम को सेलेक्ट करके PMGKAY Details रिपोर्ट को देख सकते हैं.

Distribution status ऑनलाइन चेक कैसे करें

  • Distribution status चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://mahaepos.gov.in/ को ओपन करें.
  • रिपोर्ट सेक्शन में विकल्प “% Distribution Status” दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब आपके सामने जिला वाइज “% Distribution Status विवरण दिखाई देता हैं.

FPS Status ऑनलाइन चेक कैसे करें

  • FPS Status चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://mahaepos.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “FPS Status” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब यहाँ पर आपको अपना FPS Id को दर्ज करके submit बटन पर क्लिक करना हैं. आपके सामने FPS Status का विवरण ओपन हो जाता हैं.

Detailed Transactions को ऑनलाइन चेक करें?

  • Detailed Transactions चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://mahaepos.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में “Detailed Transaction” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
  • अब आपको वह तारीख (Date) सेलेक्ट करना हैं. जिस तारीख का आप Transaction विवरण देखना चाहते हैं.
  • आपके सामने महाराष्ट्र के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देती हैं. आप जिस जिले के विवरण को देखना चाहते हैं. उस जिले को सेलेक्ट करें.
  • अब आपने जो जिला सेलेक्ट किया हैं. उस जिले में आने वाले सभी तहसील की लिस्ट दिखाई देती हैं. यहाँ पर अपने तहसील का चुनाव करके उसे सेलेक्ट करें.
  • जिस तहसील का आपने चुनाव किया हैं. उस तहसील के सभी डीलर का विवरण उनके FPS नम्बर के साथ दिखाई देता हैं.
  • अब अपने डीलर के FPS नम्बर पर क्लिक करें.
  • विस्तृत लेनदेन का विवरण आपके सामने ओपन हो जाता हैं. आप अपने RC No को लिस्ट में से ढूंढकर सभी विवरण को चेक कर सकते हैं.

Leave a Comment