प्रधानमंत्री आवास योजना सब्सीडी कैल्कुलेटर एक ऑनलाइन टूल हैं. जिसके माध्यम से आप होम लोन की सब्सीडी की गणना कर सकते हैं. इससे आप आसानी से लाभार्थी की कैटेगरी जैसे – EWS, LIG, या MIG और होम लोन की सब्सीडी जान सकते हैं.
शहरी क्षेत्र में लोगों को इस योजना के तहत होम लोन पर सब्सीडी प्रदान की जाती हैं. जिसकी मदद से लोग अपना मकान बना सकें. इस पोस्ट में Pradhan Mantri Awas Yojana Subsidy कैलकुलेट कैसे करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.
PMAY सब्सिडी कैलकुलेटर
- PMAY Subsidy Calculate करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाएँ.
- होम पेज पर आपको “Subsidy Calculator” के विकल्प को सेलेक्ट करना हैं.

- अब आपके सामने CLSS Awas Portal (CLAP) सब्सिडी कैलकुलेटर का पेज प्रदर्शित हो जाता हैं.

- आप अपना Annual Family Income, Loan Amount, Carpet Area, Tenure (Months) को दर्ज करके सब्सिडी कैलकुलेट कर सकते हैं.
आय वर्ग अनुसार सब्सिडी दर
EWS / LIG
- वार्षिक आय सीमा – 3 – 6 लाख
- सब्सिडी – 6.5% प्रतिशत ब्याज दर पर
- अधिकतम लोन राशि – 6 लाख
- अधिकतम लोन अवधि – 20 वर्ष
MIG-I
- वार्षिक आय सीमा – 6 – 12 लाख
- सब्सिडी – 4% प्रतिशत ब्याज दर पर
- अधिकतम लोन राशि – 9 लाख
- अधिकतम लोन अवधि – 20 वर्ष
MIG-II
- वार्षिक आय सीमा – 12 – 18 लाख
- सब्सिडी – 3% प्रतिशत ब्याज दर पर
- अधिकतम लोन राशि – 12 लाख
- अधिकतम लोन अवधि – 20 वर्ष